फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दूर थे बदमाश, पुलिस को नहीं लगी भनक

Wed, 26 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
घायलों से घटना की जानकारी लेती थाना पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कच्छाधारी गिरोह के यादव नगर के एक घर में डकैती डालने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हो गई। रात में पुलिस आसपास बदमाशों को खोजने लगी लेकिन उसे गिरोह के पास ही 200 मीटर की दूरी पर इंदल सिंह के घर में लूटपाट करने की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

मंगलवार रात कच्छाधारी गिरोह के छह बदमाश छत के रास्ते सिपाही राजवीर सिंह यादव के घर में घुस गए और सबसे मुख्य द्वार पर लगा ताला तोड़ दिया। बदमाशों ने भागने का रास्ता बनाने के बाद घर में सो रहे राजवीर के बेटे अखिलेश को कुछ सुंघाकर बेसुध कर दिया और इसके बाद पत्नी रिंकी व भाभी खुशबू पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। जब रिंकी ने अखिलेश को जगाना चाहा तो बदमाशों ने उसके सिर पर भी डंडे बरसाए। इसके बाद बदमाशों ने अलमारियों की चाबी मांगी और चप्पा-चप्पा खंगालते हुए घर में रखे सभी जेवर व नकदी लूट ली। इसके बाद बंदूकधारी बदमाश छत के रास्ते भाग निकले। कुछ देर बाद जब शांती हुई तो रिंकी हिम्मत जुटाकर छत पर पहुंची और उसने घर के पास से पुलिस की जीप को जाते देखा। इस पर वह छत से ही नीचे कूद आई और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की और वापस चली गई। बदमाश कितने बेखौफ थे इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां एक ओर पुलिस उनकी तलाश में थी वहीं वह सब कच्छाधारी घटनास्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर इंदल सिंह के मकान में घुसकर दूसरी घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस आरोपियों के पास तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें