फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अछल्दा बॉर्डर पर मिला रिक्शा चालक का शव

Sat, 22 Dec 2018 12:11 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बकेवर और अछल्दा थाने की सीमा के नौगवां गांव की झाड़ियों में फंसा एक रिक्शा चालक का शव बरामद हुआ। वह चार दिन पहले घर से दोस्तों के साथ निकला था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसकी जेब से निकले मोबाइल नंबर से शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गले में खरोंच के निशान होने पर हत्या की आशंका जताई गई।   
विज्ञापन


बकेवर थाना से करीब 20 किमी दूर औरैया जनपद के अछल्दा थाना के बॉर्डर से सटे गांव नौगवां में शुक्रवार को एक शव बरामद हुआ था। शव के पास से पुलिस को एक आधा ब्लेड के टुकड़ा व टेप मिला था। उसकी दूसरी जेब से एक कागज पर एक मोबाइल फोन का नंबर मिला था। फोन मिलाने पर स्विच ऑफ बताता रहा।

शाम को बात होने पर महिला राधिका जो इटावा में सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहती है। उसने मोर्चरी पर आकर शव की पहचान अपने भाई विशंभर पुत्र छूटई निवासी कल्याणपुर कोतवाली औरैया के रूप में की। राधिका ने बताया कि उसका भाई विशंभर कुछ दिन से घर से निकला हुआ था। उसकी शादी पहले हो चुकी है, लेकिन पत्नी की मौत होने के बाद से वह घर पर अकेला रहता था। कभी-कभी बहन के पास आ जाता था। कुछ दिन पहले विशंभर को फोन किया था तो उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ है। रिक्शा नहीं चला रहा है। चार दिनों से घर भी नहीं गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने शरीर में खरोंच के निशान देखकर लग रहा है कि उसके साथ कोई अनहोनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामला साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें