फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी से लौट रहा बंदी चलती ट्रेन से कूदकर फरार

Wed, 22 Jun 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी हरदोई के सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद लौटते समय स्टेशन से पहले महेरा चुंगी के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। बंदी के कूदने पर अभिरक्षा में तैनात पुलिस जवानों के हाथपांव फूल गए। उन्होंने उसे तलाशने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस लाइन के आईआई ने बताया कि आरक्षी समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ फ्रेंड्स कालोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


भरथना थाना क्षेत्र के गांव खानपुरा निवासी जीतू उर्फ कुलदीप कुमार पुत्र रुकुम सिंह को हरदोई जिले की   पुलिस ने लूट के माल समेत गिरफ्तार किया था। चूंकि इस पर भरथना व इकदिल थाने में हत्या के प्रयास व लूट के मामले दर्ज हैं। इसलिए इटावा पुलिस ने इसे रिमांड पर लिया था। वह बीती 9 जून से इटावा जेल में बंद था। 21 जून को जीतू की हरदोई के सीजेएम कोर्ट में पेशी थी। इसे कोर्ट ले जाने के लिए पुलिस लाइन के प्रधान आरक्षी  राधेश्याम,सिपाही सुशील कुमार व जितेंद्र कुमार को लगाया गया था। तीनों सिपाही उसे लेकर मंगलवार को हरदोई गए थे। कोर्ट में पेश करने के बाद जब सिपाही उसे लेकर इंटर सिटी एक्सप्रेस से लेकर इटावा लौट रहे थे। इटावा स्टेशन से पहले महेरा चुंगी के पास अचानक ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई। सिपाही खिड़की पर खडे़ होकर देखने लगे कि ट्रेन क्यों धीमी हुई।

इसी बीच मौका पाकर जीतू उर्फ कुलदीप मय हथकड़ी के ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। उसे कूदते देख सिपाहियों ने भी कूदकर उसका पीछा किया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जीतू के न मिलने पर सिपाहियों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रेाल रूम को दी। सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जीतू को तलाश किया। उसका पता नहीं चल सका। जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि जीतू 9 जून से इटावा जेल में बंद था। पुलिस लाइन के सिपाही राधे श्याम, सुशील कुमार व जितेंद्र उसे लेकर हरदोई गए थे। वापस लाते समय रास्ते से फरार हो गया। वहीं आरआई पुलिस लाइन रवींद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सिपाहियों पर लापरवाही बरतने व जीतू के भाग जाने पर सभी के खिलाफ फ्रेंड्स कालोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि सिपाहियों की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें