फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं लगा सकी लुटेरों का सुराग

Tue, 06 Mar 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जसवंतनगर।थाना क्षेत्र के कैस्त गांव में सोमवार शाम खेत पर पानी लगा रही महिला से दो बदमाशों ने जेवरात और मोबाइल लूट लिया। घटना की तहरीर पुलिस को देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस मंगलवार को लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी टीपू पत्नी गीता देवी के साथ अपने खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान किसी काम से वह घर आ गया, जबकि गीता खेत पर रुकी थी। शाम करीब 6:30 बजे दो बदमाशों ने पीछे से आकर गीता पर अंगोछा डालकर उसे खेतों की ओर घसीटा। इसके बाद उसका गला दबाकर उससे मारपीट की। गीता के बेहोश होने पर बदमाश उसका एक तोले सोने का मंगलसूत्र, कुंडल, नथुनी, पायल आदि जेवर व मोबाइल लूट ले गए। कुछ देर बाद पहुंचे दूसरे खेत मालिक ने उसके परिजनों को सूचना दी। यूपी-100 पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस ने गीता का डाक्टरी परीक्षण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें