फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षाें में पथराव, छह लोग घायल

Tue, 10 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पथराव के बाद सड़क पर पड़े पत्थर तथा लोगों की जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में दो दिन पूर्व हुई मारपीट को लेकर सोमवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए।  अकबरपुर निवासी भारत सिंह परचूनी की दुकान किए हैं। शनिवार को गांव का ही राजेश उसकी दुकान पर गया। तभी किसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। इसी विवाद के चलते सोमवार को राजेश पक्ष के लोग भारत सिंह के घर पर पहुंचे और पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जवाब में विपक्षी की ओर से भी ईंट पत्थर फेंके  गए। इस पथराव में भारत सिंह, सरनाम सिंह व मुनेर तथा दूसरे पक्ष की ओर से राजेश, छुन्नू व विमलेश घायल हुए। पथराव होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर बसरेहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक पथराव करने वाले भाग चुके थे। पुलिस ने घायल लोगों को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें