फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद व पालिका कर्मचारियों में मारपीट

Fri, 15 Feb 2019 11:31 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अध्यक्ष राजीव यादव से वार्ता करते चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जन्म प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर शुक्रवार को सभासद और पालिका कर्मचारी से विवाद हो गया। कहासुनी का मामला बढ़ते ही दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। काफी देर तक गाली-गलौज के बाद कर्मचारियों ने काम बंद करके कार्यालय में ताला लगा दिया और प्रदर्शन किया। बवाल बढ़ता देख कोतवाली पुलिस पहुंच गई। चेयरमैन प्रतिनिधि ने पहुंचकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन

 
घटिया अजमत अली की सभासद मंजू यादव के बेटे कृष्णा उर्फ मोनू का जन्म प्रमाणपत्र बनना था। कई दिनों से प्रमाणपत्र नहीं बनने पर शुक्रवार को सभासद प्रतिनिधि पप्पू यादव पालिका पहुंचे और ऑपरेटर आदित्य वर्मा पर नाराजगी जतायी। आदित्य ने सर्वर नहीं आने से देरी होने की बात कही। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ते ही दोनों में मारपीट होने लगी। कर्मचारी आदित्य वर्मा का कहना है कि उसने सर्वर काम न करने की बात बताने पर कागजात फेंकने लगे। ऐसा करने से रोकने पर अभद्र गाली गलौज करने लगे और मारपीट की बात कही। वहीं, पप्पू यादव ने अदित्य पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। बवाल बढ़ते ही कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजीव यादव भी पहुंच गए और कर्मचारी का पक्ष लेने लगे।

भनक लगते ही सभी सभासद भी एकजुट हो गए। घटना से उत्तेजित पालिका कर्मियों ने काम बंद कर कार्यालयों में ताला डाल दिया और प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देखकर चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने अध्यक्ष राजीव यादव के पास जाकर समस्या खत्म कराने की बात कही। पहले तो कर्मचारी नहीं मानें बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इधर, पालिका ईओ अनिल कुमार का कहना है कि वह श्रम विभाग में तारीख होने की वजह से कानपुर गए थे। पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर कर्मचारी की गलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें