फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। अधिवक्ता को रास्ते में रोककर मारपीट करने और हजारों की नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ढलैतनपुरा निवासी तारिक अजीज पुत्र वसीर मुहम्मद अधिवक्ता हैं। गुरुवार की सुबह 10 बजे वह कचहरी जा रहे थे। तभी पांच लोगों ने उन्हें काजीपुरा रोड पर रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी जेब में पड़ी 6500 रुपये की नगदी छीन ली और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने राजू पुत्र मुहम्मद याशीन व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी व लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें