फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत भट्ठा व्यवसायी का सुराग नहीं

Tue, 11 Jul 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
अपह्त भट्ठा व्यवसायी ग्रीश यादव के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपहृत भट्ठा व्यवसायी ग्रीश यादव उर्फ  भोले का पुलिस 15 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे नाराज भट्ठा व्यवसायी के परिजन, व्यापारी और अन्य लोगों ने मंगलवार को पुलिस विरोधी नारे लगाए। थाना गेट पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कस्बे के सारे बाजार बंद रहे। 4 घंटे धरना प्रदर्शन के बाद एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने घटना के खुलासे का भरोसा दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

अपहृत भट्ठा व्यवसायी का पता लगाने में पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाकर मंगलवार सुबह से ही दुकानदारों ने बाजार बंद कर विरोध जताया। धीरे-धीरे लोग बड़े चौराहे के पास एकत्र हो गए। व्यवसायी भोले के परिजन भी वहां पहुंच गए। भीड़ ने थाने का घेराव कर सुबह नौ बजे धरना शुरू कर दिया। युवकों ने भोले यादव को वापस लाओ, हमें न्याय चाहिए और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी नारे लगाए। वहां मौजूद उपजिलाधिकारी जसवंतनगर जितेंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी विजय बहादुर यादव ने भोले के परिजनों से बात करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अडे़ रहे। 11.30 बजे एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने भोले की पत्नी पूर्व सभासद पुष्पा यादव, उनकी पुत्री राधा व पुत्र विपिन यादव से बात की। धरने में शामिल महिलाओं ने न्याय की मांग की। उन्हाेंने कहा कि पुलिस को कुछ समय और दें। परिजनों ने सपा नेताओं व अन्य लोगों से बात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एएसपी को सौंपा। धरना दोपहर 1 बजे समाप्त हो गया। इस दौरान राहुल गुप्ता, विनोद यादव, बंटू गुप्ता, प्रिंस यादव, कमलेश यादव, लक्ष्मीकांत चौरसिया, शिशुपाल यादव, अशोक क्रांतिकारी, राजीव यादव, कृष्णा यादव, मु. एहसान, श्याम सुंदर कश्यप, महेश यादव, राकेश यादव मौजूद रहे।

ये है मामला
इटावा। कस्बा जसवंतनगर निवासी भट्ठा व्यवसायी 27 जून को घर से मानिकपुर मोड़ के पास भट्ठे पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। उनकी बाइक मानिकपुरा मोड़ पर ढाबे के पास खड़ी मिली। उनके पुत्र ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनके मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया लेकिन जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन



छह टीमें गठित: एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भोले के परिजनों से चार दिन का समय और मांगा है। मामले के खुलासे को 6 टीमें गठित की गईं हैं। हम पूरा प्रयास करेंगे कि भोले को सकुशल वापस ला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें