फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को पीटकर बदमाशों ने नकदी-जेवर लूटे

Wed, 17 Aug 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
लूट का शिकार सुनील कुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकेवर। ससुराल से पत्नी व बच्चों के साथ अछल्दा स्थित अपने घर जा रहे बाइक सवार स्कूल संचालक को पांच बदमाशों ने घेर लिया। मारपीट कर उनसे 52 हजार रुपये व करीब एक लाख रुपये के जेवर लूट लिए। दंपति के शोर मचाने पर निबाड़ी गांव के लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


 सुनील कुमार यादव पुत्र नेम सिंह निवासी ग्राम रूपपुर थाना अछल्दा अपनी पत्नी मनीषा व बच्चे के साथ बकेवर स्थित अपनी ससुराल ग्राम धर्मशाला से बाइक से लौट रहे थे। सुनील ग्राम पेवली के पास एक विद्यालय भी चलाते है।

घर जाते समय टडवा स्माइलपुर पुलिया के समीप खड़े  पांच लोगों ने सुनील की बाइक रुकवाई और मारपीट करने लगे। इसके बाद मनीषा के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी छीन ली।
विज्ञापन


सुनील से फीस के 52 हजार रुपये भी छीन लिए। सुनील ने बताया उसने पत्नी व बच्चे को छोड़कर खेतों की तरफ भागे और मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर निबाड़ी कला के लोग पहुंचे व एक आरोपी को पकड़ लिया।

लोगों ने उसे पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से लूट का सामान बरामद नहीं हुआ है। वह अछल्दा क्षेत्र का है। सुनील ने बताया की पांच लोगों में से एक के पास राइफल व एक के पास छोटी डबल बैरल बंदूक भी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष बकेवर भोलू सिंह भाटी ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें