वाहनों की चेकिंग करते एआरटीआ सौरभ व कर अधिकारी एके जैसल। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
उपसंभागीय परिवहन विभाग ने बुुधवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बिना परमिट के चल रहे 15 स्कूली वाहनों के अलावा बिना सीट बेल्ट व हेलमेट के वाहन चलाते 105 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग अभियान से पूरे शहर में हड़कंप मचा रहा।
शासन के निर्देश पर एआरटीओ सौरभ कुमार व कर अधिकारी एके जैसल ने बुधवार को शहर में वाहनाें की चेकिंग का अभियान चलाया। अभियान शहर के शास्त्री चौराहे भरथना चौराहा व सिविल लाइन में चलाया गया। इसमें स्कूली वाहनों के अलावा दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग अभियान के अंतर्गत उन्हाेंने बिना परमिट व फिटनेस के चल रही स्कूली बसों को पकड़ कर उनका चालान किया गया।
इसके अलावा उन्हाेंने दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक कर बिना सीट बेल्ट व बिना हेलमेट के 105 वाहनों को पकड़ा । जिनका चालान किया गया। कुल मिलाकर 120वाहनों का चालान किया गया । कर अधिकारी एके जैसल ने बताया कि शासन के आदेश पर प्रत्येक बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया जाता है। उसी के तहत चलाए गए, चेकिंग अभियान में 120 वाहनों का चालान किया गया।