अफसरों ने शुक्रवार को नगर के जवाहर रोड स्कूल के पास,सराय व अनवरगंज में चल रहीं 13 अवैध मीट की दुकानों को बंद कराया।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार तिवारी, पशु चिकित्सा अधिकारी बीके अग्रवाल ने जवाहर रोड, सराय, अनवरगंज में चल रही मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। लाइसेंस न होने पर उन्हें बंद करा दिया। इस दौरान अधिकतर दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर चले गए। इस मौके पर शाहिब खां, संतोष यादव, रामजी, आनंद श्रीवास्तव, संतोष कुमार, मंजेश यादव, राहुल तिवारी सहित थाना पुलिस मौजूद रही।
मुर्गे व पशुओं के काटने से रोका
महेवा। थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा महेवा में अवैध रूप से मुर्गे व पशुओं के कटान पर चौकी पुलिस ने रोक लगवाईं। चौकी प्रभारी महेवा सुनील कुमार गौतम ने टीम के साथ पशु अस्पताल के सामने सब्जी मंडी के पास, स्टेट बैंक के पीछे काटे जा रहे मुर्गे व बकरे आदि पर सख्ती से रोक दिया। भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान, नागेश्वर राव चौबे, निखिल पाठक, अंकित पाठक, प्रवीन दुबे, अन्नू राव चौबे, शशांक राव चौबे आदि ने पुलिस के इस काम की सराहना की।