फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्ती टीम पर शिकारियों का हमला, तीन घायल

Tue, 03 Jan 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
चकरनगर थाना में मौजूद सेंचुरी क्षेत्र की गश्ती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेट्रोलिंग के दौरान चंबल सेंचुरी क्षेत्र में गश्ती टीम पर मछली शिकारियों ने लाठी डंडों व भालों से हमला बोल दिया। हमले में सेंचुरी टीम के तीन कर्मचारी घायल हो गए, जबकि शिकारी कोहरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस को मौके से डोगिया और जाल आदि मिले हैं। सेंचुरी विभाग टीम ने सभी पांच शिकारियों के खिलाफ चकरनगर थाना में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र चकरनगर के अंतर्गत मंगलवार सुबह आठ बजे सेंचुरी विभाग की टीम चंबल नदी के पास गश्त कर रही थी। तभी बछेड़ी गांव के नीचे नदी में टीम को शिकारियों की डोगिया दिखी। इसे पकड़ने के लिए सेंचुरी विभाग की टीम ने शिकारियों की डोगियों का पीछा किया। इसी बीच शिकारियों ने लाठी डंडों व भालों से टीम पर हमला बोल दिया। शिकारियों के इस हमले पर टीम ने हवा में तीन राउंड फायर किए। इस पर सभी शिकारी घने कोहरे के कारण भागने में सफल रहे। हमले में सेंचुरी विभाग की टीम के नीरज, सहायक वोटमेन मनोज, सहायक वोटमैन शैलेंद्र घायल हो गए।
इस मामले में हरपुरा निवासी पिंटू पुत्र पातीराम, कल्लू  पुत्र रामलखन, चन्द्र प्रकाश उर्फ  चंदे पुत्र बलिराम, महुआ सूडा निवासी मोहित उर्फ  पूता पुत्र शिवराज, भोले पुत्र शिवराज सिंह के खिलाफ सेंचुरी विभाग टीम के वन दरोगा शैलेश कुमार वर्मा ने जान से मारने व अवैध शिकार करने के आरोप में चकरनगर थाना में मामला दर्ज किया है। सेंचुरी विभाग की टीम में वीरेंद्रपाल सिंह, वन दरोगा चंद्रभान सिंह, वन दरोगा धर्मेंद्र, वनजीव रक्षक विनोद कुमार आदि गश्ती दल में मौजूद रहे। सेंचुरी क्षेत्र के वार्डन सुरेश चंद्र राजपूत ने बताया कि हमला होने पर टीम को बचाव में तीन राउंड फायरिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें