फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड रोलर की चपेट में आई छात्रा, मौत

Wed, 26 Sep 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
इटावा-बरेली मार्ग पर जाम लगाए लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबिया थाना के इटावा-बरेली मार्ग पर लुहियाकला गांव के पास सड़क के मरम्मत कार्य में लगे रोड रोलर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ा। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों और छात्रों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। जब जाकर जाम खुल सका। हंगामे से एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


 लुहिया कलां में रहने वाले जसवंत सिंह बाथम की 13 वर्षीय पुत्री संगीता देवी पड़ोस के गांव बहादुरपुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल की कक्षा सात की छात्रा थी। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने पर वह साइकिल से घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियाें का कहना है कि सड़क के गड्ढे भरे जा रहे थे। वहां पर रोलर चल रहा था। इसी दौरान अचानक रोलर बैक होने से छात्रा चपेट में आ गई। राहगीरों ने आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी मौत हो गई।

इधर, हादसे के बाद रोलर का चालक एक दुकान में छिप गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद छात्रों के अलावा आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने से गुस्साएं लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। करीब एक घ्ंाटे के बाद लोगों ने जाम खोला। बाद में पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। एसओ चौबिया सतीश यादव ने बताया कि हादसे के बाद जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के बाद लोग एकत्रित हो गए थे उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया गया। बाद में रोड को साफ कराकर यातायात शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें