उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के चंबल पुल पर लगे बैरियर पर वसूली करने के बाद अवैध खनन व ओवरलोड ट्रकों को निकालने वालों पर एसएसपी की गई कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा है। कार्रवाई के बाद से पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना है। मंगलवार की रात को ओवरलोड ट्रक को निकालने के प्रयास में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक कार भी बरामद की है। पुलिस ने उन्हें शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया।
एसएसपी वैभव कृष्ण की कार्रवाई के बाद चंबल बैरियर पर पुलिस काफी सक्रिय है। बुधवार की रात को सीओ जसवंत नगर बीएस वीर सिंह जब निरीक्षण करने के लिए गए तो कार सवार कुछ लोग पुलिस की रेकी करते मिले।लोगों ने अपने वाहन मध्य प्रदेश की सीमा में खडे़ कर दिए। वह लोग अपने वाहनों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से कार बरामद की है। पकडे़ गए लोगों ने अपने नाम शैलेंद्र सिंह राजावत निवासी बस स्टैंड के पास भिंड, रवि सिंह चौहान निवासी शास्त्री नगर भिंड, विजय यादव निवासी आईटीआई चौराहा इटावारंजीत सिंह निवासी साकेरी थाना बाबल जिला रेवाड़ी हरियाणा बताया। पुलिस ने सभी को शांति भग के आरोप में जेल भेज दिया। सीओ बीएस वीर सिंह ने बताया कि पकडे़ लोग गाड़ियों को निकलवाने का प्रयास कर रहे थे तभी उन्हें पकड़ा गया। सभी को शांति भंग के आरोप में जेल भेजा गया है। साथ ही कार को सीज कर दिया गया।