फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी सिपाही बनकर ढ़ाबा संचालक से वसूले 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक ढाबे पर बुधवार की दोपहर को आबकारी सिपाही बनकर पहुंचे चार लोगों ने ढाबा के मैनेजर से 25 हजार रुपये लिए और चलते बने। इतना ही नहीं जाते-जाते उन्होंने काउंटर में रखे पांच हजार रुपये पर भी हाथ साफ किया।
विज्ञापन

जीयनपुर नवोदय विद्यालय के सामने स्थित बाबा ढाबा पर आबकारी की टीम होने की बात कहते हुए चार लोग पहुंचे। उन्होंने ढाबे में बैठे ग्राहकों को भगा दिया और ढाबे के मैनेजर से 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। इस पर ढाबे के मैनेजर ने बगल के दूकानदार से 20 हजार लाकर उन्हें दिया। जाते-जाते वह लोग काउंटर में रखे पांच हजार रुपये भी निकाल ले गए। ढाबे पर पहुंचे लोगों में एक व्यक्ति सफेद रंग का सफारी सूट और बाकी के चार लोग पुलिस वर्दी में थे। पैसा लेने के बाद वह जीयनपुर की ओर चले गए। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी राम सिंह ने कहा कि कोई भी टीम जीयनपुर नहीं गई है। जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया है वह लोग फर्जी रहे होंगे। ढाबा मालिक दयाशंकर मिश्र ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामले में जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह ने बताया कि विभाग से कोई नहीं गया था। मामला संज्ञान में होते ही आरोपियों की धर पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें