थाना क्षेत्र के सिरकौरा गांव में घर के दरवाजे बकरी आने के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों में लाठी डंडे और सरिया चले। जिसमें बीडीसी और महिला समेत 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर दोनाें पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की है।
सिरकौरा निवासी टीपू पुत्र रामअवतार ने गांव के ही प्रताप सिंह, गजराज सिंह उर्फ छोटू पुत्रगण रामचरन, मुनेश, मुकेश, धर्मेन्द्र पुत्रगण प्रताप सिंह, शांती देवी पत्नी प्रताप सिंह, राधा
पत्नी मुकेश कुमार, बबली पत्नी मुनेश पर आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उस समय मारपीट की जब वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। उस समय उनकी बकरी आ गई। जब उसने बकरी को ले जाने के लिए कहा तो उसे व उसके पिता रामअवतार, मां सुघरश्री, बीडीसी कल्लू, पवन, राजवीर को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से बचकर वह घर में घुस गया तो हमलावरों ने तमंचे से फायर किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
उधर दूसरे पक्ष के प्रताप सिंह पुत्र रामचरन सिंह ने गांव के ही रामैातार व राजू पुत्रगण बदन सिंह , सुरजीत उर्फ कल्लू , अभिषेक कुमार, पवन कुमार पुत्र रामअवतार सिंह पर आरोप लगाया कि उनकी बकरी छूट कर चली गई थी। इस पर उक्त लोगों ने बकरी बांध ली। जब उसकी मां बकरी लेने गई तो हमला कर दिया। बचाने आए प्रताप सिंह, गजराज सिंह, मुकेश व धर्मेंद्र को भी मारापीटा। जिसमें मुकेश घायल हो गया। इसी बीच राइफल से फायर किया गया।