फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की गोली मार कर हत्या

Wed, 02 Aug 2017 12:08 AM IST
इटावा
विज्ञापन
अखिलेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसान में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर बाजरे के खेत में निराई कर रहे किसान की गांव के ही चार हथियारबंद लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पिता व उसके तीन पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। किसान व आरोपियों के बीच एक दिन पहले भी मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। भैंसान गांव निवासी अखिलेश उर्फ बुद्धू (35) पुत्र इनाम सिंह अपनी पत्नी मनग श्री के साथ बाजरे के खेत में मंगलवार सुबह करीब छह बजे निराई कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दर्शन सिंह तथा उसके पुत्र सौरभ, गौरव, अमित वहां पहुंचे। एक दिन पहले मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद को लेकर आरोपी अखिलेश को पीटने लगे। पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा। जान बचाने के लिए अखिलेश ने भागने की कोशिश की तो चारों ने घेर लिया और तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए खेत के किनारे खड़ी बाइक लेकर भाग निकले। अखिलेश की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से मना कर दिया। कुछ देर बाद उपजिलाधिकारी जसवंतनगर जितेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिया कि कृषि बीमा योजना के तहत परिजनों को पांच लाख एवं पारिवारिक लाभ योजना के तहत भी मुआवजा दिलाया जाएगा। इस पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने मृतक की पत्नी मगनश्री की तहरीर पर दर्शन सिंह उसके पुत्र सौरव, गौरव, अमित के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी ने बीएस बीर कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। दोनोें परिवारों के बीच वर्ष 2012 में भी विवाद हुआ था। एक-दूसरे से खेत सटा होने की वजह से मेड़ काटने का विवाद अक्सर होता था। इसी विवाद में हत्या की गई है।
विज्ञापन
एक दिन पहले हुआ था विवाद सोमवार शाम करीब सात बजे अखिलेश तथा दर्शन सिह बघेल के बीच खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। अखिलेश के परिजनों के मुताबिक दर्शन सिंह ने आरोप लगाया था कि उसकी खेत की मेड़ काट ली गई। इस पर उसने अपने पुत्रों को जानकारी दी। उसके तीनों पुत्र नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिता की बात सुनकर तीनों पुत्र सौरभ, गौरव और अमित नोएडा से रात में ही गांव आ गए और सुबह खेत में पहुंच कर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें