इटावा। सिविल लाइन पुलिस ने चेकिंग के दौरान आठ शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद की है। जिला अस्पताल में बुधवार को इमरजेंसी के पास भीड़ में दो व्यक्तियों मोटरसाइकिल चोरी करते समय पकड़ा गया था। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों को पुलिस अभिरक्षा मेें लेकर थाने आए। उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने अपने साथियों के नाम बताए। लुहन्ना चौराहे रेलवे अंडर पास के पास से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शातिर किस्म के मोटरसाइकिल चोर हैं। जनपद इटावा व आसपास के जनपदों में चोरी करते हैं।
शातिर अपराधियों में आकाश यादव पुत्र अवधेश सिंह निवासी धमना की मढिया, गोलू यादव पुत्र गोपाल सिंह निवासी धमना की मड़ैया, विपिन यादव निवासी सराय एसर, अजय यादव पुत्र गोपाल सिंह निवासी धमना की मड़ैया, प्रवीण कुमार पुत्र मेहताब सिंह निवासी सुल्तानपुर, बीटू जयवीर पुत्र हरी सिंह निवासी विधूनी थाना चौबिया, अनिरुद्ध कुमार उर्फ़ गुड्डू पुत्र अमर सिंह शाक्य निवासी अकबरपुर, रवि पुत्र सूबेदार निवासी अकबरपुर शामिल हैं। एक शातिर अपराधी भागने में सफल रहा। अभियुक्तों के पास से चोरी की चार मोटरसाइकिलें एवं मास्टर चाभी बरामद हुई है।