फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त खाना नहीं देने पर ढाबा मालिक को पीटा

Mon, 09 Jul 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घायल ढाबा मालिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन नहर पुल के पास एक ढाबा मालिक को दबंगों ने मुफ्त खाना और शराब नहीं देने पर पीट दिया। ढाबे का सामान तोड़ दिया और फायरिंग की। पुलिस के आने से पहले दबंग भाग निकले। ढाबा मालिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 इकदिल थाना क्षेत्र के गांव तकिया नावली निवासी बलवीर सिंह पुत्र राम स्वरूप का चितभवन नहर पुल के पास एक ढाबा है। रविवार रात करीब नौ बजे वे ढाबे पर थे। तभी पड़ोसी गांव के छह से अधिक दबंग ढाबे पर पहुंचे। उन्होंने बलबीर से मुफ्त खाना और शराब के लिए रुपये मांगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगे। दबंगाें ने लाठी डंडों से बलवीर पर हमला बोल दिया। इसके बाद ढाबे में बर्तनों को तोड़ दिया।

दबंगों ने धमकी दी कि यदि ढाबा चलाना है तो मुफ्त खाना और शराब के लिए रुपये देने पडे़ंगे। बाद में दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने असलहों से फायरिंग की और भाग निकले। दबंगों के जाने के बाद वहां बलवीर के पुत्र योगेंद्र ने इस घटना की सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और बलवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दबंगों की तलाश में दबिशें दीं, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। योगेश ने बताया कि दबंगों की संख्या छह से अधिक थी। घटना की तहरीर दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें