फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर तोड़फोड़ और लूटपाट में डकैती की रिपोर्ट

Sun, 09 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बकेवर।
विज्ञापन

ग्राम महासिंहपुर स्थित देसी शराब की दुकान पर हुई तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले में प्रधान सहित 13 लोगाें को नामजद किया गया है। दुकान मालिक ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फर्रुखाबाद फाटक निवासी दुकान मालिक भारत सिंह चौहान पुत्र साधौ सिंह ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम महासिंहपुर में उनकी रंजीता कौर के नाम से देसी शराब की दुकान है। शनिवार दोपहर शराब के ठेके पर ग्राम प्रधान शिववीर सिंह, मुन्ना लाल, करन सिंह, निरंजन सिंह, रामवीर, वीरे, मोहर सिंह, कल्लू, राधा रमण, राजा, कल्लू निवासी महासिंहपुर और राज कुमार, दीप सिंह निवासी ग्राम फतेहपुरा थाना बकेवर के साथ कुछ महिलाएं आईं। उन्हाेंने
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्समैन मनोज कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम कलेपुरा थाना चौबिया को मारापीटा। शराब के क्वार्टर सड़क पर फेंक दिए। गोलक में बिक्री के रखे नौ सौ रुपये और 20 पेटियां देसी शराब की लूट ले गए। पुलिस ने दुकान मालिक की तहरीर पर लूटपाट और डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बकेवर जयप्रकाश यादव जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें