फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर पक्का बाग तिराहे के पास सोमवार सुबह लुटेरों ने कंटेनर चालक से मारपीट की। उससे नगदी, मोबाइल और जरूरी कागजात लूट लिए।
बिहार के मोतिहार जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के तीर्था टोला निवासी लकी कुमार पुत्र सीता राम कंटेनर चालक है। वह दिल्ली से कंटेनर में कारें लादकर गुवाहाटी जा रहा था। सोमवार सुबह करीब साढे़ चार बजे वह पेशाब करने के लिए हाईवे पर पक्का बाग के पास रुका। इस दौरान दो लुटेरों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। लुटेरों ने किसी नुकीली चीज से उस पर प्रहार किया। जिससे उसे काफी चोर्टें आइं। उसके बाद लुटेरों ने उसके पास से 15 हजार रुपये नगद, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात लूट लिए। घायल चालक ने पास स्थित ढाबे पर जानकारी दी। ढाबा मालिक ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। फ्रेंड्स कालोनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।