फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो लाख के जेवर व नगदी चुराई

Thu, 06 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकेवर।  ग्राम सराय नौधना में चोरों ने एक घर में घुसकर करीब दो लाख रुपये के जेवर और 10 हजार रुपये की नगदी के साथ साथ बहन की गोद भराई का सामान चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान घर के सदस्य छत पर सोते रहे। बकरियों की आवाज पर परिजन जागे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


बकेवर थानाक्षेत्र के ग्राम सराय नौधना में गांव के बाहरी किनारे पर सुधीर कुमार राठौर उर्फ सोनम का मकान है। बुधवार रात चोर पड़ोस के घर से उनके मकान में दाखिल हुए। परिवार के सभी सदस्य दो मंजिला मकान की छत पर सो रहे थे। चोरों ने नीचे के कमरे में लगे ताले तोड़े और दो संदूक उठा ले गए। इन संदूकों में जेवर एवं नगदी रखी थी। सुधीर ने बताया कि संदूक में सोने के मंगल सूत्र, जंजीर, अंगूठी, चांदी की पायलें, साड़ियां आदि कपड़े रखे थे।

सुधीर ने बताया कि चोरों ने बाहर निकलने के लिए लाइट जलाई तो बकरियां मिमियाने लगीं। जिससे उनकी आंख खुल गई। नीचे आकर देखा तो कमरे का ताला टूटा था। उन्होंने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण आ गए। चोरों की खोजबीन भी की लेकिन उनका कहीं पता नहीं लगा। घर से करीब दो सौ मीटर दूरी पर जेवर के दो छोटे डिब्बे मिले। जिसमें दो चाबियां भी मिलीं। जो तोड़े गए तालों की थी।
विज्ञापन


इस डिब्बे में और भी चाबियां थीं। जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि चोर बहन की गोद भराई का सामान भी चुरा ले गए।  गुरुवार सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिस पर एसआई ललित भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास इलाके का जायजा भी लिया। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें