फ्रेंड्स कालोनी थानाक्षेत्र के भरथना रोड स्थित गणेश नगर में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। चोर मकान के ताले तोड़कर जेवर-नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला निवासी निशा यादव पत्नी दीपक यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गणेश कालोनी में एक किराए के मकान में रहती हैं। वह मकान में ताला डालकर अपनी रिश्तेदारी में गई थी। मौका पाकर चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ दिए। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर जेवर-नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। निशा यादव ने बताया कि चोर करीब ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।