फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन तोड़ लाखों का तेल लूटा

Mon, 18 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
राहिन नहर के पास यहीं हुई लूट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लुटेरों ने चौबिया थाना क्षेत्र में गांव राहिन नहर के पास रेबाड़ी रिफाइनरी से कानपुर जा रही अंडर ग्राउंड पेट्रोल पाइप लाइन को तोड़ दिया। यहां से चार टैंकर पेट्रोल लूट लिए। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना तो जांच पड़ताल हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताते हैं कि रविवार रात खेतों में रखवाली कर रहे लोगों ने वेल्डिंग मशीन की चिंगारी देखी। यह बात गांव में फैली तो सुबह नहर के आसपास लोग जुटने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भारत पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियोें को इसकी जानकारी दी। इस सूचना पर पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कानपुर एवं रेबाड़ी के भारत पेट्रोलियम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी दी।

जांच पडताल में पता चला कि पेट्रोल लुटेरों ने वेल्डिंग मशीन से पाइप लाइन का बाल्व काट दिया। इसके बाद करीब चार टैंकर  पेट्रोल निकाल लिया। इस क्षेत्र से पेट्रोल पंप की लाइन जमीन से 4 मीटर नीचे है। राहिन के पास नहर के किनारे एक बाल्व दिया गया है। इसी बाल्व को काटकर पेट्रोेल निकाली गई। चोर टैंकरों के साथ अपने चार पहिया वाहनों पर सवार होकर आए थे। पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारियों ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। उधर पाइप लाइन के गार्ड बलवीर सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी नगला बल्देव ने थाना चौबिया में अज्ञात लोगों के खिलाफ पेट्रोल लूटने का मामला दर्ज कराया है। एसओ चौबिया जेपी पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें