फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम की अफवाह से रेलवे स्टेशन पर दहशत

Wed, 18 Oct 2017 11:02 PM IST
इटावा
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर रात्रि में यात्रियों का सामान चेक करते जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इटावा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म को खाली कराकर पुलिस अफसरों, डॉग स्क्वाएड और बम निरोधक दस्ते ने छानबीन की। प्लेटफार्म नंबर पांच की सीट के नीचे पॉलिथीन में संदिग्ध वस्तु मिलने पर जांच की गई।  पॉलिथीन से च्यवनप्राश का खाली डिब्बा, एक डैड बैटरी और सर्किट बोर्ड मिला है। करीब साढे़ तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच पर मंगलवार की देर रात बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म नंबर 4 एवं 5 को तत्काल खाली कराया गया। दोनों पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। एसएसपी वैैभव कृष्ण, एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जीआरपी एवं आरपीएफ ने मिलकर एक एक प्वाइंट को छाना। प्लेटफार्म नंबर पांच की बैंच पर संदिग्ध वस्तु मिली। इसके चारों ओर छोटे छोटे तार निकले हुए थे। पुलिस ने डाग स्क्वायड से भी चेकिंग कराई।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को शक होने पर कानपुर में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद कानपुर से बम निरोधक दस्ता बुलाया। रात करीब तीन बजे बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर संदिग्ध वस्तु को चेक किया। चेकिंग में बम जैसी कोई चीज न मिलने पर सबकी जान में जान आई। करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी।


इनसेट
 डैड बैटरी है मुकदमा बनता नहीं
 जीआरपी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पॉलिथीन से च्यवनप्राश का खाली डिब्बा, एक डैड बैटरी और सर्किट बोर्ड मिला है। बताया कि डैड बैटरी है मुकदमा बनता नहीं है, फिर भी देखते हैं।

इनसेट
  एसआई ने देखी थी संदिग्ध वस्तु
जानकारी के अनुसार जीआरपी के एसआई रविंदर कुमार रात्रि करीब 12 बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कानपुर की साइड की ओर एक सीट पर पॉलिथीन में कोई संदिग्ध वस्तु नजर आई। उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।


इनसेट
नंबर एक से पास की जाती रहीं अप/डाउन ट्रेनें
बम की सूचना के बाद तत्काल प्लेट फार्म नंबर पांच से लेकर पूरे स्टेशन परिसर की तलाशी ली। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान अप और डाउन की ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक से ही पास किया जाता रहा।     

इनसेट
किसी की शरारत लगती है
एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर पांच पर सीट के नीचे 12 बोल्ट की बैटरी और खाली डिब्बा मिलना किसी की शरारत लगती है। लेकिन उन्होंने जीआरपी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।          
विज्ञापन

 
 इनसेट
 रातभर उदी में खड़ी रही झांसी पैसेंजर    
स्टेशन पर बम की सूचना के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म नंबर पांच पर झांसी पैसेंजर को आना था। लेकिन उसे उदी स्टेशन पर रोक दिया गया। वहीं इसके यात्रियों को भी प्लेटफार्म के पहले ही रोक दिया गया। रात भर उदी पर झांसी पैसेंजर खड़ी रही। स्थिति सामान्य होने के बाद उसे रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें