नूरपुर में पकड़े गए शराब तस्करों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी।
- फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में पुलिस ने गांव मुजाहिदपुर के पास से सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 160 पेटी बरामद की है, जबकि एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
एसपी सिटी दिनेश सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम करीब आठ बजे पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रजनीश उर्फ टिंकू निवासी गांव बिशनपुर थाना स्योहारा, संदीप निवासी कालखा पानीपत हरियाणा व बलराज, विपिन चौहान निवासी गांव खानपुर बिल्लोच थाना नूरपुर, प्रीतम निवासी गांव कम्हेड़ी थाना नूरपुर, मदन सिंह निवासी ग्राम विदाना गोहाना सोनीपत हरियाणा, एवं फरयाद निवासी रस्तोगी यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो कार एवं डीसीएम में लदी हरियाणा मार्का शराब की 160 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान नूरपुर थाने के गांव पोट निवासी रोहित फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए सभी का चालान कर दिया है।