फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में हंगामा करने वाले भाजपाइयों पर रिपोर्ट

Wed, 15 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बसपा नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोतवाली का घेराव करना भाजपाइयों को भारी पड़ गया। प्रशासन ने घेराव करने वाले भाजपाइयों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के अलावा धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार शाम एक कार्यक्रम के दौरान बसपा नेता खादिम अब्बास पर प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहने का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने कोतवाली में हंगामा किया था। बसपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। भाजपा कार्यकर्ताओं की कोतवाल जीवाराम यादव से तीखी बहस भी हुई और कोतवाली में जमकर नारेबाजी की गई। सिटी मजिस्ट्रेट जगत पाल सिंह के अलावा सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर, उड़न दस्ता प्रभारी प्रीतम लाल भास्कर ने मामले को संभालने का प्रयास किया।

पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे की तहरीर पर बसपा नेता खादिम अब्बास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मगर कोतवाल के खिलाफ मामला दर्ज करने की दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके उलट प्रशासन ने भाजपाइयों के खिलाफ कोतवाली में हंगामा करने पर उड़नदस्ता प्रभारी प्रीतमलाल भास्कर की तहरीर पर आचार संहिता व धारा 144 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें