फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर बाइक सवार महिला की मौत

Wed, 07 Nov 2018 07:03 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
ममता की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिवाली के त्योहार पर खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब भरथना-बिधूना मार्ग पर एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिये आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बालूगंज निवासी हरिविलास शर्मा बुधवार को बाइक से अपनी पत्नी ममता शर्मा (40) वर्ष को दवा दिलाने कुदरकोट जा रहे थे। भरथना- बिधूना मार्ग पर स्थित ग्राम नगला छिरहारिन पड़ियापुरा के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रहे ट्रक ने कट मारा। इससे बाइक असंतुलित हो गई। 

जिससे बाइक पर सवार ममता बीच सड़क पर जा गिरी। उसे उसी ट्रक ने कुचल दिया और चालक ट्रक को ले कर भाग गया।  बाद में चालक ने ट्रक को ग्राम बनामई के निकट खड़ा कर दिया और गायब हो गया। इस हादसे में बाइक चला रहे हरिविलास सड़क के किनारे एक खड्ड में जा गिरे। जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान भरथना-बिधूना मार्ग पर करीब 20 मिनट तक वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी व कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें