फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने की दूसरी शादी तो पुत्री ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर कस्बे के मोहल्ला वीर अब्दुल हमीद नगर में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि मोहल्ले वालों का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, जबकि पुलिस का कहना है कि कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

मोहल्ला वीर अब्दुल हमीद नगर निवासी संजीव पोरवाल उर्फ गट्टे की पुत्री वैष्णवी (15) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव लटकता देख परिजनों ने उतारा। घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले वाले संजीव के घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उधर, परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, घटना के बाद मोहल्ले वालों व परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि साल भर पहले संजीव पोरवाल की पत्नी की मौत हो गई थी। इधर कई महीने से संजीव दूसरा ब्याह करने का मन बना रहा था। बेटी इसका विरोध करती थी, लेकिन संजीव नहीं माने और मंगलवार को दूसरी शादी कर पत्नी को लेकर घर पहुंचे। इस पर बेटी ने आक्रोश व्यक्त किया था। मोहल्ले वालों की मानें तो इसी के चलते उसने फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल ने मृतका के घर पहुंचकर और परिजनों को ढांढस बंधाया। उधर, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान दी
दिबियापुर कस्बे के मोहल्ला वीर अब्दुल हमीद नगर में हुई घटना
साल भर पहले मां की मौत हो गई थी, पिता के दूसरा ब्याह रचाने से आहत थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें