फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने पर दबंगों ने जलायी झोपड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चकरोड पर कब्जे की शिकायत करने पर दबंगों ने शिकायतकर्ता की झोपड़ी में आग लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम उझियानी निवासी महेंद्र सिंह पुत्र मुन्नालाल ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया गांव के दर्जनभर दबंग लोगों ने खेत पर रखी उसकी मड़ैया में आग लगा दी।

इसमें उसकी बुुजुर्ग मां रहती थी। उसका कहना है कि दबंग ग्राम पंचायत की बंजर भूमि और चकरोड पर कब्जा किए हैं। इसकी शिकायत उसने संबंधित अधिकारियों से की थी। इसी रंजिश के कारण उसके साथ ऐसा किया गया है। चौकी प्रभारी राकेश पटेल ने बताया प्रार्थना पत्र आया है। जांच कराई गई है। मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें