इटावा। बिजली विभाग ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत दस लाख से अधिक डेढ़ दर्जन बकाएदारों के कनेक्शन काटे। साथ ही एक लाख 82 हजार रुपये बकाया का वसूला गया।
सोमवार को उपखंड अधिकारी बकेवर भूप सिंह व जेई राजेंद्र सिंह ने कस्बा बकेवर में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। जेई राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत दस लाख बीस हजार विद्युत के बिल बकाया को लेकर कस्बा के 18 लोगों के बिजली के कनेक्शन काट दिए गए। आंबेडकर नगर के पांच लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।14 लोगों ने अपना पंजीयन ओटीएस के तहत कराया है।