फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जानवर छोडने को लेकर मारपीट, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरइपुर गांव में शुक्रवार को खेत में छुट्टा जानवरों छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम भरइपुर में रहने वाले बृजेश कुमार पुत्र श्याम बाबू ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गुरुवार की दोपहर उनका पुत्र मंगल खेतों पर साथियों के साथ फसल की रखवाली कर रहा था। तभी पड़ोस के ही भूपेंद्र व गौरव पुत्रगण सुरेश कुमार छुट्टा जानवरों को घेर कर लाए और खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लाकर कर छोड़ दिया। विरोध करने पर उनके बेटे से इन लोगों ने मारपीट कर दी। मंगल को पिटता देखकर उसके साथी विकास पुत्र रज्जन, प्रयांशु पुत्र अरविंद उसे बचाने आए तो उन्हें भी पीटा।

अन्य किसान मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायल के पिता के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज किया है। घायलों को उपचार सीएचसी महेवा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें