इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के नगला मोती गांव के पास अपने कार्यालय में काम कर रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के मोहल्ला निपनिया महलरोड बाला जी निवासी किशोर कुमार पुत्र मनी राम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह नगलामोती थाना इकदिल के पास स्थित कार्यालय में काम करता है वह अपने कार्यालय में बैठकर काम काज निपटा रहा था।
तभी नगला मोती निवासी सटलू चौबे उर्फ रामानंद पुत्र प्रकाश चंद्र उसके कार्यालय में पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। जब उसने मना किया तो इसी बात से नाराज होकर उसने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो