फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बुधवार को कोचिंग पढ़ते छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के ऊंचाथोक निवासी गौरीशंकर की 17 वर्षीय पुत्री रोशनी युग चेतना महाविद्यालय में बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। वह इसी कालेज में मार्शल आर्ट भी सीखती है। बुधबार की दोपहर वह भाई आदित्य और बहन मुस्कान के साथ मार्शल आर्ट सीखने गई थी। तभी कोचिंग में किसी ने उसे कुछ खिला दिया है। जिससे वह वहीं पर अचेत होकर गिर पड़ी। वह लोग उसे कस्बे के प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। इसके बाद पीएचसी से उसे चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। चिकित्सकों ने किशोरी की मौत की सूचना कोतवाली भेजी है। उधर कानपुर नगर के थाना सजेती के सहबाजपुर गांव निवासी प्रियांशु सचान (20) पुत्र कैलाश ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें