फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने बस चालक एवं परिचालक को पीटा, विरोध में मार्ग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊसराहार।
थाना ऊसराहार में प्राइवेट बस में चढ़ रही स्कूली छात्राओं के बीच चालक की सीट से जबरन घुस रहे दबंगों ने हंगामा किया। चालक ने रोका तो दबंगों ने चालक और परिचालक की पिटाई कर दी। गुस्साए बस वालों ने किशनी बिधूना मार्ग पर जाम लगा दिया। जब तक पुलिस पहुंची दबंग भाग गए। परिचालक ने बिजनौरा गांव के रहने वाले सात-आठ दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के किशनी बिधूना मार्ग पर बिधूना से किशनी की ओर जा रही प्राइवेट बस जैसे ही इटावा-औरैया एवं कन्नौज जनपद की सीमा से सटे पालन अड्डा पर पहुंची तो बस के रुकते ही दोनों दरवाजों से स्कूल की छात्र छात्राएं चढ़ने लगीं। इसी बीच सात-आठ दबंगों ने छात्राओं के बीच में घुसने के लिए चालक की सीट पर बैठे चालक राधेश्याम को हटाकर घुसने की कोशिश की। चालक ने उन्हें जब घुसने से मना किया तो दबंग चालक को पीटने लगे। चालक को बचाने आए परिचालक शिव प्रसाद निवासी किशनी को दबंगों ने पीटा और कपड़े तक डाले। जिससे गुस्साए चालक-परिचालक ने बस को किशनी-बिधूना मार्ग पर खड़ा कर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गई। लोगों ने ऊसराहार थाना पुलिस एवं कन्नौज जनपद की सौरिख पुलिस को घटना की सूचना दी। सबसे पहले सौरिख थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने जाम खुलवाया तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया। इसके बाद ऊसराहार पुलिस भी मौके पर पहुंची तब तक दबंग फरार हो गए थे। परिचालक शिवप्रसाद निवासी किशनी जनपद मैनपुरी ने बताया दबंग गाड़ी में चढ़ रही छात्रों के बीच जबरन घुस रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही
मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जिस समय किशनी बिधूना मार्ग पर जाम लगा हुआ था उसी समय एक मरीज को लेकर 108 नंबर की एंबुलेंस मरीजा को लेकर अस्पताल जा रही थी। एंबुलेंस चालक के निवेदन के बाद भी उसे जाम में निकलने नहीं दिया गया। मौके पर पुलिस ना होने के कारण एंबुलेंस का चालक वहां से जब एंबुलेंस को निकाल नहीं पाया तो मरीज की नाजुक हालत देख वह पास के गांव होते हुए मरीज को अस्पताल लेकर गया।

- दबंगाें ने चालक-परिचालक को पीटा, रास्ता जाम किया
- किशनी-बिधूना मार्ग पर पालन अड्डा के पास हुई घटना































































































































































































































फोटो नंबर 15- मारपीट का शिकार शिवप्रसाद
फोटो नंबर 16 एवं 17- ऊसराहार के पालन अड्डा के पास खड़ी बस एवं किशनी बिधूना मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें