फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर काम करने गई बालिका के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर।
चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम करने गई एक बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका ने जब विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना से क्षुब्ध बालिका आत्महत्या करने नहर की ओर जा रही थी तभी लोगों की नजर पड़ गई। लोगों के उसे पकड़ लिया और पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। लोगों ने उसके पिता को सूचना दी। पिता बालिका को लकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की तेरह वर्षीय बालिका रविवार को अपने खेत पर काम करने गई थी। उसके मां व पिता बाजार गए थे। जब बालिका अपने खेत पर पहुंची तभी गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बालिका ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। दुष्कर्म करने के बाद युवक ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने के बाद युवक वहां से चला गया। इस घटना से बालिका इतनी क्षुब्ध हो गई कि उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। वह अपने खेतों से कुछ ही दूरी पर स्थित नहर में कूदने के लिए जा रही थी। तभी खेतों पर काम कर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की। बालिका ने अपने साथ घटी घटना की जानकरी दी। लोगों ने उसके पिता को जानकारी दी। एसओ चौबिया इंद्र पाल सरोज ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


- खेत पर काम करने गई बालिका के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें