सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में हुए सड़क हादसों में एक बिजली बोर्ड के कर्मी समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चालकों पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच तेज कर दी है। पहला मामला दुनी चंद पुत्र चिंतराम गांव और डाकघर पौड़ा कोठी ने दर्ज करवाया है। उसने बताया कि वह पलंबर का काम करता है। 10 नवंबर को जब वह जीवन सिंह के साथ धनौटू में सड़क पार कर रहा था तो उसी समय एक जीप नंबर एचपी 31ए 6298 बड़ी तेज रफ्तार से आई, जिसने जीवन सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में जीवन सिंह को चोटें आई हैं। वहीं, एक अन्य शिकायतकर्ता पितांबर पुत्र तुलसीराम गांव कांगर डाकघर रजवाड़ी ने बताया कि वह विद्युत बोर्ड में कार्यरत है। 10 नवंबर को जब वह हुकमचंद के साथ धनौटू में सड़क पार कर रहा था तो एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी 23सी 0692 बड़ी तेज रफ्तार से मंडी की तरफ से आई और उसने हुकमचंद को टक्कर मार दी, जिससे हुकमचंद को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।