अमर उजाला ब्यूरो
ऊसराहार।
छिबरामऊ से इटावा रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे दंपति को काली पल्सर सवार बदमाशों ने लोहिया पथ पर तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाश द्वारा कानों की झुमकी को लूटने के प्रयास में महिला के कान में चोट आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
कन्नौज जनपद के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रंपुरा खोजीपुर निवासी उपदेश कुमार अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ इटावा शहर में रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। थाना ऊसराहार क्षेत्र के लोहिया पथ पर स्थित गांव दौलतपुर पहुंचते ही पीछे से काली पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा लगाकर गांव के ठीक सामने ही उन्हें रोक लिया और सरिता के गले में पहनी हुई जंजीर लूट ली। इसके साथ ही झुमकी भी लूट ली इस दौरान कानों में चोट भी आ गई। बदमाश लूट करने के बाद ऊसराहार की तरफ भाग गए। दंपति ने यूपी 100 को सूचना दी। थाना पुलिस ने घायल दंपति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसईनावर में प्राथमिक उपचार कराया। उपदेश की तहरीर पर रिपोट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवप्रकाश रावत ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
- बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति को लूटा
- जंजीर व झुमकी लूट ली, रिपोर्ट दर्ज
फोटो नंबर 15 व 21 - लूट का शिकार दंपति