फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का लॉक खोलकर नगदी व मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला कारागार परिसर में खड़ी एक कार का लॉक खोलकर चोर कार में रखे पांच मोबाइल व करीब ग्यारह हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन


औरैया जिले के गांव नसीराबाद निवासी जयवीर सिंह पुत्र रामाधार अपने साथी मोहित सिंह पुत्र राघवेंद्र सिंह, मालेपुर निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह व अखिल दीक्षित पुत्र ज्ञानेंद्र दीक्षित के साथ कार से जिला कारागार मे बंद मोहित के भाई रोहित से मिलाई करने के लिए आए थे। मिलाई को जाते समय इन लोगों ने नगदी व पांच मोबाइल कार में रख दिए। इसी दौरान चोर ने कार का किसी तरह से लॉक खोल लिया और उसमें रखी नगदी व मोबाइल चुरा लिए। जब चारों लोग मिलाई करने के बाद आए तो कार का लॉक खुला देख दंग रह गए। उन्होंने कार के अंदर देखा तो मोबाइल व नगदी गायब थी। जसवीर सिंह ने बताया कि किसी ने उनकी कार का लॉक खोलकर कार में रखे साढे़ ग्यारह हजार रुपये व पांच मोबाइल चुरा लिए। उन्होंने बताया कि वह थाने में तहरीर देने गए तो पुलिस ने उन लोगों से मोबाइल की रसीद मांगी। लेकिन रसीद उसके पास नहीं थी । इस कारण से वे लौट गए। सिविल लाइन एसओ मदनलाल गुप्ता ने कहा कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई, अगर शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें