फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब सहित विभिन्न मामलों में 18 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को अवैध शराब के साथ पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। दोहरीघाट थाने की पुलिस ने गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के मछली हट्टा निवासी दिनेश सोनकर पुत्र लक्ष्मी, घोसी कोतवाली पुलिस ने भटमिला निवासी रोशन प्रसाद पुत्र घूरा और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने मोहिउद्दीनपुर निवासी अजीत कुमार पुत्र रवीन्द्र यादव को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर मधुबन पुलिस ने दुबारी मोड़ से पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी दुबारी मोर्चापार निवासी छोटे पुत्र राजन को गिंरफ्तार कर लिया। हलधरपुर थाने की पुलिस ने बिसुकिया गांव निवासी नंदू राजभर पुत्र स्व. कुमार, रमेश पुत्र स्व. रामपति, कड़वरा गांव निवासी छोटेलाल पुत्र सत्यनारायण, लल्लन पुत्र स्व. हरिनरायण, हरिकेवल पुत्र लल्लन, कोपागंज थाने की पुलिस ने नौसेमर गांव निवासी सिनाधर, हरीश, दीपेन्द्र पुत्रगण घुरहू राम, मनोज पुत्र मोहित राम, राहुल पुत्र अनिरुद्ध, मधुबन थाने की पुलिस ने करौंदी नारायनपुर गांव निवासी रामशब्द पुत्र कालीचरन, त्रिवेन्द्र पुत्र रामसमुझ, सरायलखंसी थाने की पुलिस ने डुमरांव गांव निवासी संजय व अनिल सिंह पुत्र गण शिवजी को शांति भंग की की धारा में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों का चालान न्यायालय में कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें