फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद के युवक का शव बलरई नहर में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। बलरई की भोगनीपुर नहर में फिरोजाबाद के 33 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी शिनाख्त जेब से मिले आधार कार्ड से हुई है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि अभी तक उसके घरवालों से संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बलरई थाना के भोगनीपुर नहर के पुल के पास अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर के बाहर निकाला। उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान 33 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह पुत्र बच्चू सिंह निवासी बरी का नगला, फिरोजाबाद के रूप में हुई। पुलिस पुष्पेंद्र के घरवालों से संपर्क करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें