फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरों के ताले तोडकर चोरों ने एक लाख का माल पार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर।
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा मूंज में चोरों ने एक घर से एक लाख का माल चोरी कर लिया। घर के अंदर घुसने के बाद दूसरी मंजिल के कमरों के ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों से जेवरात व अन्य सामान निकाल लिए। घर में अकेले वृद्धा थी। उसे चोरों की भनक नहीं सकी। सुबह सामान बिखरा देख उसने पड़ोसियों को बताया। परिजनों के आने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में गांव के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।


क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी सुरेश सिपाही है। वह मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद में तैनात है। उसकी मां नेमा देवी व भाई जनमेद सिंह गांव में रहते हैं। जनमेद बुधवार को दवा लेने के लिए ग्वालियर गया था। घर पर अकेली नेमा देवी थी। तभी रात के समय मौका पाकर चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरों के ताले तोड़ दिए और कमरे में रखी अलमारी व बक्सोें का लॉक तोड़कर जेवरात व अन्य सामान निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नेमा देवी ने बताया कि चोर उसके घर से चेन, अंगूठी, पायल, करधनी कुंडल सहित करीब एक लाख का सामान चुरा ले गए। बताया कि उसने रात को गांव के एक युवक को देखा था। इस पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कुछ अन्य युवकों के नाम बताए। पुलिस उन युवकों से पूछताछ कर रही है।

-घर में अकेली वृद्ध को नहीं लगी चोरों की भनक
-फर्रुखाबाद के मुहम्मदाबाद में तैनात है सिपाही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें