भरथना (ब्यूरो)। पुलिस चौकी के बगल में स्थित उप निबंधक कार्यालय भरथना से 1 लाख 97 हजार रुपयों से भरा बैग उचक्कों ने पार कर दिया। स्टांप विक्रेता रुपयों से भरा बैग डिग्गी में रखकर तहसील उप कोषागार में चला गया था। इसी बीच रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला मोतीगंज निवासी अजय त्रिपाठी स्थानीय उपनिबंधक कार्यालय में स्टांप विक्रेता का कार्य करते हैं। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के करीब 1 लाख 97 हजार रुपया से भरा बैग बाइक की डिग्गी में रखकर तहसील उप कोषागार में स्टांप लेने जा रहे थे। परिसर में भीड़ का फायदा उठाकर स्टांप विक्रेता की डिग्गी से किसी उचक्के ने बैग पार कर दिया। विक्रेता ने जब तहसील परिसर में बाइक खड़ी कररुपयों भरा बैग निकालने को डिग्गी खोली तो उनके होश उड़ गए। रुपयों भरा बैग डिग्गी से गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- 1 लाख 97 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी
फोटो नंबर 40- स्टांप बिक्रेता अजय त्रिपाठी