अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
लखना नगर के बाईपास मार्ग पर सोमवार देर शाम दो सट्टा किंग आपस में झगड़ गए। उनके समर्थक भी मौके पर आए। असलहों का प्रदर्शन होने लगा। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए।
लखना कस्बे में इस समय सट्टे की खाईबाड़ी का धंधा जोरों पर है। सोमवार देर शाम लखना बाईपास पर लवेदी थाना क्षेत्र के असदपुर निवासी व नहर बाजार लखना निवासी सट्टा किंग सट्टेबाजी के एजेंटो को लेकर बाईपास मार्ग पर भिड़ गए। जमकर गालीगलौज हुई और उसके बाद दोनों सट्टेबाजों के समर्थक असलहों का प्रदर्शन करने लगे। यूपी 100 पुलिस का आता देखकर सभी सट्टेबाज भाग गए।
- यूपी 100 पुलिस का आता देखकर सभी सट्टेबाज भाग गए।