इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मिलकिया खेड़ाहेलू में सात बीघा जमीन के लिए बाबा की हत्या करने वाले वृद्ध के पुत्र और पोते अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने उनको पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई हैं, जो दबिश दे रही है।
क्षेत्र के गांव मिलकिया खेड़ाहेलू निवासी विजय बहादुर ने अपनी सात बीघा जमीन का बैनामा अपने भतीजे निकेतन के नाम कर दिया था। इस कारण से उनका पुत्र जयवीर व पोता अजय उनसे नाराज रहने लगा था। पिता-पुत्र को शक था कि कहीं विजय बहादुर अपने नाम की बाकी जमीन भी निकेतन के नाम न कर दें। इसी बात को लेकर सोमवार की सुबह जयवीर व अजय ने उन पर हमला बोल दिया और उनकी गाली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। इस संबंध में विजय बहादुर के भाई भोगी लाल ने जयवीर व अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी राम बदन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके लिए उन्होंने दो टीमें लगाईं थीं। टीमों ने उनके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिशें दीं लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। एसपी सिटी राम बदन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया है। लगाकर दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।