फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने जहर खुरान सदस्य पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जीआरपी ने एक जहरखुरान सदस्य को पकड़कर जेल भेज दिया है। उसके पास से दो अंगूठियां, एक मोबाइल फोन, पर्स, एक प्रेस कार्ड, दो सौ रुपये तथा डेढ़ सौ ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना के प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि युवक का नाम छोटेलाल पुत्र राम कुमार निवासी ताल्हेपुर कोतवाली औरैया व जनपद औरैया है। युवक ने बीती 6 मार्च की रात यात्री दिनेश यादव उर्फ आकाश यादव पुत्र सोपाली सिंह यादव निवासी एकता कालोनी मानिकपुर मोड़ इटावा को विश्वास में लेकर ट्रेन में दोस्ती की फिर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया।

बेहोश होने पर दो अंगूठी, एक मोबाइल फोन, पर्स जिसमें 35 सौ रुपये के अलावा डीएल और आधार कार्ड के अलावा एक प्रेस कार्ड था लेकर फरार हो गया। होश आने पर पीड़ित ने फफूंद में जीआरपी चौकी को सूचना दी। गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर युवक को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें