फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति और सास को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के बयान पर हत्या की धाराओं में तरमीम किया है। मामले की विवेचना पहले सीओ भरथना द्वारा की जा रही थी, अब थाना प्रभारी बकेवर कर रहे हैं।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सुंदर सिंह निवासी धनीराम पुत्र हरदयाल ने बकेवर थाना में पुत्री खुशबू के ससुराली जनों के विरुद्ध दर्ज कराया था। उसकी पुत्री को दहेज के लिए मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया था। खुशबू ने सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खुशबू की शादी फरवरी 2018 में हुई थी।

ेयह घटना 12 दिसम्बर 2018 की है। मामले की विवेचना सीओ भरथना विकास जायसवाल कर रहे थे। थाना प्रभारी बकेवर इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने बताया कि खुशबू ने मरने से पहले बयान में ससुराल वालों पर जलाने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति जितेंद्र पुत्र दीपचंद व सास रामबेटी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें