फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइकों समेत एक अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। जसवंतनगर कस्बे के मोहल्ला कटरा विल्लोचियान में रविवार रात को पुलिस ने एक बाडे़ में छापेमारी करके तीन चोरी की बाइकों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश का एक साथी भाग गया।

चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र तथा उपनिरीक्षक जगपाल सिंह को सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला कटरा विल्लोचियान के एक घर के बाड़े में चोरी की बाइकें खड़ी हैं। पुलिस ने इस सूचना पर बाड़े में छापेमारी की। पुलिस को देख वहां मौजूद रियाजउद्दीन उर्फ भूरे पुत्र बाबुउद्दीन निवासी कटरा विल्लोचियान ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाड़े की तलाशी में चोरी तीन बाइकें बरामद हुई हैं। इसमें एक गाड़ी भरथना कस्बेे से चुराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। चौकी इंचार्ज ने बताया इस मामले में दूसरा बदमाश शाहिदे आलम है जो कि मिस्त्री है। वह भागने में कामयाब रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें