फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी हत्यारों का सुराग नही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
इकदिल थाना क्षेत्र के बिरारी गांव में रविवार रात को वृद्ध दंपति की हत्या करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही है। लेकिन अभी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बिरारी गांव निवासी बैजनाथ त्नी बिटोली देवी के साथ झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। रात में किसी समय दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और छानबीन की। मृतक के भाई रामरतन ने अपनी भतिज बहू शिल्पी के अलावा उसके प्रेमी धर्मेंद्र व उनके वकील सच्चू श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन 24 घंटा बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा सकी। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों करी गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है। टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों ंको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- चौबीस घंटे बाद भी हत्यारों का नहीं सुराग
- बिरारी गांव में वृद्ध दंपति की हत्या का मामला
- आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई गई चार टीमें


फॉलोअप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें