अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर।
इटावा रोड पर एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर शुक्रवार शाम अपने पति को ढूंढने आई महिला को हत्या के इरादे से बाइक से अपहरण कर ले जाने का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।
जालौन के हशीश रेंढर निवासी एमन कि लव मैरिज दो महीने पहले बकेवर के शाला गांव निवासी अभिषेक चतुर्वेदी के साथ हुई थी। शादी के बाद परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने पति के साथ भरथना में रह रही थी। एक दिन अभिषेक के पिता तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे अपने साथ ले आए थे। एमन शुक्रवार को कस्बा में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पति अभिषेक को ढूंढने आई थी। तभी अभिषेक के पिता नरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि बैठो हम बुलाते हैं। इसी बीच में बिश्नू, सत्यबिहारी, बिंदू पटेल निवासी भगवान का पुरा थाना बिटरी बरेली आए और उसे पीटने लगे। उसे अपाचे बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही वे लबारपुरा गांव के समीप पहुंचे तो उसे पटककर लोडर चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर शौच क्रिया को आई गांव की महिलाओं ने गांव वालों को घटना की जानकारी दी। गांव वालों की सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष नीरज शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। कार्यवाहक एसओ ने बताया महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
- हत्या की नीयत से अपहरण का मुकदमा दर्ज
- बिल्ंिडग मैटेरियल मालिक की पत्नी को बाइक पर ले गए थे
फॉलोअप